Thursday 24 July 2014

कुव्वैत-उल-इस्लाम मस्जिद-यात्रा दिल्ली की

गतांक से आगे 


कुव्वैत-उल-इस्लाम मस्जिद-यात्रा दिल्ली की

क़ुतुब मीनार के उत्तर-पूर्व (बगल) में कुव्वैत-उल-इस्लाम की मस्जिद है | इसका निर्माण ई.1198 में कुदुबुद्दीन ऐबक ने किया था | तत्पश्चात उसी वंश के शासक इल्तुतमिश (ई.1210-1235) और अलाउद्दीन खिलजी द्वारा एक कॉफी धनुषाकार स्क्रीन खड़ा किया गया और मस्जिद को विस्तृत रूप भी दिया गया था | मस्जिद का पच्चीकारी किया हुआ गुंबद बहुत भव्य है और इसका निर्माण अरबी-परसियन शैली में किया गया है | लेकिन इसके वृत्तखंड तथा नक्काशी की गई चौकठें भारतीय शिल्प की झलक देती है | यह मस्जिद भारत में निर्मित होने वाली पहली मस्जिद है और इसे दिल्ली के सुल्तानों द्वारा निर्मित प्रथम होने का गौरव प्राप्त है | इस मस्जिद का अवलोकन करने के बाद हम इसी परिसर में शान से खड़ा लौह स्तंभ देखने गए |


क्रमश:
संपत देवी मुराराका
लेखिका यात्रा विवरण
मीडिया प्रभारी
हैदराबाद

No comments:

Post a Comment